भारत के लिए गर्व का पल! एमडी फिरोज खान दक्षिण एशिया से विश्व बैंक-आईएमएफ सिविल सोसाइटी पॉलिसी फोरम के उम्मीदवार बने
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
भारत के लिए एक बड़ी गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। एमडी फिरोज खान (FK) को विश्व बैंक ग्रुप – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) सिविल सोसाइटी पॉलिसी फोरम (CSPF) वर्किंग ग्रुप चुनाव 2026-2028 के लिए दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले आधिकारिक योग्य उम्मीदवार के रूप में पुष्टि की गई है।
विश्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी योग्य उम्मीदवारों की सूची में उनकी जीवनी और तस्वीर पेज 25 पर प्रकाशित हुई है।
कौन हैं एमडी फिरोज खान?
एमडी फिरोज खान इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन और FK ग्रुप* के चेयरमैन हैं। वे लंबे समय से समावेशी विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और नागरिक समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।
फिरोज खान ने जताया आभार
इस उपलब्धि पर एमडी फिरोज खान ने कहा –
“यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत और दक्षिण एशिया के लिए गर्व का क्षण है। मैं समावेशी विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सकारात्मक नागरिक समाज संवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी जारी रखूंगा।”
कैसे देखें आधिकारिक प्रोफाइल?
विश्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “View their profiles and statements” पर क्लिक करने पर पेज 25 पर उनकी तस्वीर और आधिकारिक उम्मीदवार प्रोफाइल देखी जा सकती है।
आधिकारिक लिंक:
https://www.worldbank.org/en/events/2026/11/02/civil-society-policy-forum-cspf-working-group-elections-2026-28
दक्षिण एशिया से इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना देश के नागरिक समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।













