Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के लिए गर्व का पल! दयानंद विद्यालय के डॉ. विभाष कुमार पाठक को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2026, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल |

आसनसोल के दयानंद विद्यालय (H.S.) के भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक शिक्षक डॉ. विभाष कुमार पाठक को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रभारी रवि कुमार ने डॉ. विभाष कुमार पाठक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोलकाता में हुआ था सम्मान समारोह

शिक्षक समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए 24 नवंबर को कोलकाता के साल्टलेक स्थित टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी परिसर में द्रोणाचार्य अवॉर्ड एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया था। टेक्नो इंडिया ग्रुप की ओर से आयोजित इस समारोह में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सुनील पद गोस्वामी, टेक्नो इंडिया ग्रुप की को-चेयरपर्सन मानसी रायचौधरी, टेक्नो इंडिया ग्रुप के निदेशक एवं पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सचिव तापस मुखोपाध्याय तथा ABRSM के महासचिव बापी प्रमाणिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पश्चिम बर्धमान के 15 शिक्षक सम्मानित

इस समारोह में पश्चिम बर्धमान जिले के 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें आसनसोल दयानंद विद्यालय के डॉ. विभाष कुमार पाठक भी शामिल रहे। यह सम्मान उनके शिक्षण क्षेत्र में समर्पण, योगदान और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

शिक्षा के मूल्यों पर हुई विशेष चर्चा

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों, समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ी के चरित्र निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. पाठक की इस उपलब्धि से न सिर्फ दयानंद विद्यालय, बल्कि पूरा आसनसोल गौरवान्वित हुआ है।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *