आज का पंचांग, 29 जून 2022: आषाढ़ अमावस्या आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
1 min read
दिल्ली । आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने की परंपरा है। आज स्नान और दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। पितर भी प्रसन्न होते हैं. जिन लोगों को पितृ दोष या कालसर्प दोष होता है, वे लोग अमावस्या के दिन इससे मुक्ति के उपाय भी कर सकते हैं। पितरों के अतृप्त या क्रोधित होने से वंश वृद्धि, काम में उन्नति आदि रूक जाती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है।कालसर्प दोष होने से भी बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।सफलता नहीं मिलती है, वाद विवाद और तनाव की स्थिति बनती है। ऐसे में इनका निवारण कराना उत्तम माना जाता है। अमावस्या तिथि के दिन पितरों के देव अर्यमा की पूजा करने का विधान है। इससे धन, आयु, बल और वंश में वृद्धि होती है। आज बुधवार को आप गणपति बप्पा की पूजा करके अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाना और दूर्वा अर्पित करना न भूलें। जो लोग बुधवार का व्रत हैं, वे पूजा के समय बुधवार व्रत कथा जरूर पढ़ें। आज आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए उससे संबंधित गणेश जी के मंत्र का जाप कर सकते है। इस दिन गणेश पूजन और व्रत रखने से बुध ग्रह भी ठीक होते हैं। बुध ग्रह के प्रबल होने पर करियर और बिजनेस में उन्नति होती है। बुध ग्रह के लिए आप हरा चारा, हरी सब्जियां, हरे कपड़े, हरी मूंग दाल आदि का दान कर सकते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल…….
29 जून 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ अमावस्या अमावस्या
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का योग – व्रुद्धी
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – बुधवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:56:00
सूर्यास्त – 07:28:00
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 19:52:00
चन्द्र राशि– मिथुन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:57:09
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – कोई नहीं
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:56:28 से 12:52:16 तक
कुलिक– 11:56:28 से 12:52:16 तक
कंटक– 17:31:19 से 18:27:08 तक
राहु काल– 17:46 to 19:28 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:21:36 से 07:17:25 तक
यमघण्ट– 08:13:13 से 09:09:02 तक
यमगण्ड– 07:10:26 से 08:55:05 तक
गुलिक काल– 16:05 से 17:46 तक