बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
अंडाल । एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत अंडाल थाना में मामला दर्ज किया है। घटना अंडाल में बंकोला सुभाष कॉलोनी के पास शांतिपाड़ा इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का नाम दीपक बाउरी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। प्रताड़ित बच्ची की उम्र 7 साल है। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर उनके माता-पिता घर पर नहीं थे। नाबालिग की मां ने कहा कि वह और उसका पति काम पर गए थे। तभी दीपक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जब पति-पत्नी घर लौटे तो देखा कि बच्ची के शरीर के विभिन्न हिस्सों में प्रताड़ना के निशान है। तब पता चला कि दीपक ने उसे बुलाया और उसके साथ दुर्ष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने दीपक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दीपक ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पीड़िता के घर गए। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों को उचित सजा दी जाए। पुलिस के अनुसार उसे शारीरिक परीक्षण के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया था। मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।