Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सभी राजनीतिक दल, मीडिया से अनुरोध है पहले जांच कीजिए फिर अफवाह फैलाए – कृष्णा प्रसाद

आसनसोल । सच को आंच कैसा, मेरे खिलाफ चलाए जा रहे संयंत्र का जवाब दूंगा, समाज हित में मेरे द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का कोई नहीं रोक सकता। समाज के लिए जिएंगे और समाज के लिए ही मरेंगे। उक्त बातें कृष्णा प्रसाद ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर बताया। कृष्णा प्रसाद सोशल मीडिया में कहा कि कुछ मीडिया बंधु एवं डिजिटल मीडिया बंधु बिना कुछ जाने उनके बारे में जो कुछ आरोप लगाया है। कुछ भी छापने के पहले पूरे मामले की जानकारी लेकर छापना चाहिए। मीडिया देश का चौथा स्तंभ होता है। बिना कुछ समझे उनके ऊपर आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना किसी भी के ऊपर ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बर्नपुर का एक युवक कुंदन सिंह बीते डेढ़ महीना पहले उनके पास आया था। उसने कहा जमीन का काम करना चाहते है।उसके बाद उसने कहा कि आप हिंदुत्व पर काम कर रहे हैं। मुझे भी हिंदुत्व पर काम करना अच्छा लगता है। उसके साथ ही उसने जगन्नाथ पुरी के एक महंत से उनकी फोन पर बात कराई। उन्होंने कहा कि समाज और जनहित के लिए अच्छा कार्य कर रहे है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि 17 जून को गिरिडीह गए थे। भाजपा नेत्री आशा शर्मा के बहन की बेटी एवं उनके भांजे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शोकाकुल परिवार से मिलने गिरिडीह गए थे। कुंदन सिंह वहां भी बार बार फोन कर रहा था कि धनबाद के एक पूर्व विधायक है जिनके पास जमीन है। उस विषय में एक बैठक कर लीजिए। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह बार बार फोन कर रहा था। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अभी जमीन का धंधा ठीक नहीं चल रहा है। उसके बाद उसके कहने के बाद। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में जमीन के सिलसिले में एक मीटिंग करना है। मीटिंग किये मीटिंग में वह सिर्फ कुंदन सिंह को जानते थे। बाकि लोगों को वह जानते भी नहीं। लौटते समय बर्नपुर का कुंदन सिंह के बोलने पर वह बैठक किए। उन्होंने कहा कि कुंदन सिंह 4 दिन पहले भी उनके ऑफिस में आया था। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि 5-6 दिन के बाद आसनसोल आ जाएंगे। जांच का विषय है। पुलिस प्रशासन इसकी जांच करें। सामाजिक कार्य कर रहे हैं किसी का तबीयत खराब हो, कैंसर पीड़ित हो, स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में मदद कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उनके सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य को देखकर सब एकजुट होकर प्रहार कर रहे है। कैसे कृष्णा प्रसाद को फंसाया जाए। कैसे कृष्णा प्रसाद दबाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हर वीडियो में उन्होंने शिल्पांचल में हुए आपराधिक मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसकी भी जांच होनी चाहिए। वह इसे डरने वाले नहीं है। जांच के बाद सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। आश्चर्य हो रहा है। समाज हित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंदन सिंह उनके एक आदमी को फोन किया था। भैया से मिलना है। आज से डेढ़ महीने पहले का कॉल डिटेल्स निकाल कर इसकी जांच कर लेनी चाहिए। काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी के साथ व्यापारी हूं। उनसे पास बहुत लोग उनके ऑफिस में सैकड़ों हजारों लोग मिलते हैं। वह मिल सकते हैं। कौन क्या है। वह तो जांच का विषय है। इसे तार जोड़ कर तोड़ मरोड़ कर लिखना अच्छी बात नहीं है। कानून है कानून अपना काम करें। जांच होनी चाहिए हर वक्त जांच के लिए तैयार हूं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाया हूं और रुकने वाला नहीं हूं। भगवान पर विश्वास है। सभी धर्म को लेकर चलते हैं। सनातन धर्म सर्वोपरि धर्म है। हमारा काम समाज हित, राष्ट्र हित, जनहित के लिए सबको जोड़ कर समाज में काम करना है।उसी बुलंदी के साथ काम करेंगे। आप जितना भी षड्यंत्र रच लीजिए। सच का आंच नहीं आता। कब का घटना है, कौन क्या है। पुलिस कुंदन सिंह को बुलाकर पूछताछ करें। सच्चाई सामने आ जायेगी।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *