Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निगम का सप्ताह व्यापी अरण्य सप्ताह का शुभारंभ

1 min read
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम की ओर से शुक्रवार से अरण्य सप्ताह की शुरू की गई। सप्ताह व्यापी पौधा वितरण आगामी 21 तारीख तक चलेगी। अभियान का उदघाटन निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशीमुल हक, पार्षद अर्जुन माजी, निगम के हेड क्लर्क वीरेंद्र अधिकारी के हाथों पौधा वितरण कर किया गया।इस अभियान के तहत निगम क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि विश्व के साथ-साथ भारत में भी प्राकृतिक परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आ रहा है। इसकी वजह है वृक्षों की कटाई। उन्होंने कहा कि एक आंकड़े के अनुसार पूरे साल भर में पूरे देश में 10 करोड़ से ज्यादा वृक्षों की कटाई की गई। वह भी विभिन्न विकास मूलक कार्यों के नाम पर इससे प्रकृति का संतुलन काफी बिगड़ गया है, जिस वजह से आज उत्तराखंड से लेकर गंगासागर तक प्राकृतिक आपदाएं देखी जा रही है। इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है। वह है पौधारोपण और प्रकृति के संतुलन को फिर से वापस लाना उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जबसे 2011 में सत्ता संभाली है। वह इस दिशा में काफी प्रयास कर रही है। आसनसोल नगर निगम इसका अपवाद नहीं है। हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। ताकि आगामी 1 सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जा सके। जिससे कि आने वाले खतरों से बचा जा सके। इसके तहत लगभग 6000 पौधों का वितरण किया जाएगा। विभिन्न संगठनों के सदस्यों को यह पौधे दिए जाएंगे। ताकि वह आसनसोल के विभिन्न इलाकों में इनको लगा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। इन पौधों को लगाने के बाद कम से कम एक से डेढ़ साल तक इन पौधों की देखभाल करनी होगी। ताकि यह पौधे एक वृक्ष का रूप ले लें। इसके बाद यह वृक्ष हमें खुद ही फायदा पहुंचाएंगे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *