Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 min read
  आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत गोपाल नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि यहां पर बीते 70 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। यहां पर पूजा के चारों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के सचिव तापस कुमार घोष ने बताया कि यहां पर बीते 70 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर दुर्गा पूजा के चारों दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनमें कविता पाठ, नाटक श्रुति, नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा चार तक के बच्चे अपनी मर्जी से चित्रकारी कर रहे हैं। जबकि कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए दुर्गा पूजा की थीम पर चित्रकारी करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि गोपाल नगर क्रिकेट क्लब का हर सदस्य इस पूजा के आयोजन में अपनी भूमिका निभाता है। वहीं गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के संस्कृति विभाग की सचिव रूमा मुखर्जी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गोपाल नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजित की गई है। आज यहां पर बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। हर शाम यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जिनमें क्लब के हर सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों से गोपाल नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *