Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गुरु गोविंद सिंह जी की 357वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का किया गया आयोजन

बर्नपुर । बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुरेंदर सिंह ग्रुप की ओर से त्रिवेणी मोड़ ग्राउंड में गुरु गोविंद सिंह जी की 357वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुबह जब अखंड पाठ का समापन हुआ, उसके बाद सिख संगतों की दीवान लगी, यहां पर आए हुए श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, उसके बाद आए हुए अमृतसर से डाडी जत्था सुरेंदर सिंह पारस, रागी जत्था भाई रणजीत सिंह जी के शब्द कीर्तन और वीर रस के गीत एवं गुरुओं के इतिहास को विस्तार से बताया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान आयोजित लंगर में सिख संगत के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर छकने के साथ वाहे गुरु का नाम जपा। वहीं लंगर के पश्चात काफी धूमधाम के साथ भव्य तरीके से नगर कीर्तन व शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में स्थानीय भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल भी शामिल हुई। साथ ही उन्होंने महिला संगत के साथ सड़क पर झाड़ू लगाया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। साथ ही उन्होंने सिख संगत को प्रकाशोत्सव की शुभकामना दी।

वहीं बुधवार की शाम नगर कीर्तन बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ से आरंभ होकर स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना, बस स्टैंड,  होते हुए वापस त्रिवेणी मोड़ मैदान पहुंच समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *