Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ममता बनर्जी को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं – रेखा भट्टाचार्य

  आसनसोल । संदेश खली की घटनाओं के विरोध में रविवार भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से दक्षिण थाना के सामने पथावरोध किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थी। अधिकार यात्रा के नाम से शुरू किए गए इस आंदोलन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदेश खाली में जो घटनाएं हो रही हैं। उनका तीव्र विरोध किया। इस बारे में भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य ने कहा कि संदेश खाली में जो घटनाएं हो रही हैं। वह निंदनीय है। उनका तीव्र विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री के होने के बावजूद जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उसके जितने निंदा की जाए। वह कम है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनको और उनकी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बंगाल का सर शर्म से झुक गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संदेश खाली में महिलाओं पर अत्याचार किया जाता था। महिलाओं को घर से उठाकर टीएमसी नेता अपने पार्टी ऑफिस में रखते थे और उनका यौन शोषण किया जाता था। वह आज सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार के बाद रेट चार्ट बनाया जाता है जो की बेहद शर्मनाक है। यह महिलाओं को एक वस्तु के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। रेखा भट्टाचार्य ने साफ कहा कि आज बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस को अपना पालतू कुत्ता बनाकर रख दिया है।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *