Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आरजी कर घटना को लेकर रात में सड़क पर उतरी महिलाए, किया जबरदस्त विरोध

आसनसोल । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के घटना खिलाफ पूरे देश में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। आसनसोल में भी इस घृणित कांड की निंदा की जा रही है। इसे लेकर कल पूरे देश में महिलाओं द्वारा एक अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भारत की आजादी की पूर्व संध्या पर रात से सड़कों पर निकलकर इस कांड का विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी और उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए और कोलकाता की उस महिला डॉक्टर के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। मौके पर प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जो घटना घटी वह कोई नई घटना नहीं थी आए दिन हर उम्र की लड़कियों औरतों को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। चाहे वह कार्यस्थल पर हो या बसों में ट्रेनों में या सड़कों पर उन्होंने कहा कि आज यह घटना सबके सामने आई है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस तरह की घटनाएं रोज हो रही है। कुछ मीडिया के सामने आती है कुछ नहीं आती। इन महिलाओं का कहना है कि हो सकता है। इस घटना में दोषियों को सजा मिले लेकिन बात सिर्फ एक घटना के दोषियों को सजा देने की नहीं है। बात उस सोच में बदलाव लाने की है जो लड़कियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और पुरुष समान है। लेकिन आज भी महिलाओं के लिए कई रास्ते बंद है। अगर उनको रात में निकलने में डर है। उन्होंने कहा कि आखिर एक महिला को यह क्यों सोचना पड़े कि वह रात में निकलेगी या नहीं क्योंकि आज महिलाएं विभिन्न पेशों में काम कर रहीं हैं। ऐसे में उनको नाइट ड्यूटी भी करनी पड़ती है अगर उनको रात में निकलने में डर महसूस होगा तो वह काम कैसे करेंगी। इसके अलावा महिला कहां जाती है क्या पहनती है इस पर भी उसका आंकलन किया जाता है जो कि सरासर गलत है। इसीलिए हजारों की संख्या में महिलाएं यहां पर इकट्ठा हुई है और महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के साथ ही यह आवाज भी उठा रहीं हैं कि समाज की सोच बदलें ताकि महिलाएं बिना किसी डर या आतंक के हर जगह पर कभी भी अपना काम कर सकें।
 
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *