Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

2026 के विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव की अभी कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

आसनसोल । गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक किया गया इस बैठक में आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, जा, हीरापुर ब्लॉक और कुल्टी इलाकों में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, शाह आलम, प्रसेनजीत पोईतांडी, चंडी बनर्जी, शाहिना परवीन सहित बड़े कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इस दौरान वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव से पहले किस तरह से इस क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जा सकता है। इस पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शाह आलम ने कहा कि वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। इसलिए 2026 विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर एक बैठक हुई। जहां आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले नेता उपस्थित थे। उनके साथ संगठन को किस तरह से और मजबूत किया जा सके इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार और जिला नेतृत्व के आदेश के अनुसार इस क्षेत्र में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कमर कसकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएगा। वहीं प्रसेनजीत पोईतांडी ने कहा कि बैठक में आने वाले विधानसभा और नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि कांग्रेस की तरफ से अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब प्रशासन के कार्यों पर नजर रखेगा और कहीं भी लापरवाही देखी गई तो कांग्रेस उसे प्रशासन के सामने उजागर। वहीं कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव और 2027 के आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई और किस तरह से संगठन को और मजबूती प्रदान की जा सकती है इस पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत से लोग कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं जिससे कांग्रेस को और बल मिलेगा।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *