आसनसोल । आसनसोल के रेलपार हाजी नगर आम
बागान मंदिर के पास शनिवार आसनसोल लाइफ सिक्योर फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इस दौरान इलाके के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज विश्व रक्तदाता दिवस के मौके रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ यहां पर लोग रक्तदान करने के लिए आ रहे हैं उससे पूरी उम्मीद है कि यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। वहीं मलय घटक ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्तदान आंदोलन से लंबे समय से जुड़े बिलाल खान सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी उपस्थित थे।