Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पोस्टमार्टम कराने गए भाजपा नेता पर तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर हमला करने का लगा आरोप

अंडाल ।  अंडाल थाना अंतर्गत के बन बहाल में शुक्रवार रात एक निजी कोयला खदान में काम के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक श्रमिक भाजपा नेता संजय यादव का मामा था। संजय यादव जब मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, तो आरोप है कि वहां तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय यादव का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र यादव भी घायल हुए। दोनों का इलाज दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया। जितेंद्र तिवारी ने दावा किया कि तृणमूल के राम चरित्र और बच्चन के नेतृत्व में लगभग 50 गुंडों ने संजय यादव पर हमला किया। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *