आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस सोमवार की रात एन एच 19 स्थित काली पहाड़ी के पास मां घाघर बुढ़ी मंदिर के पास एक कोयला लदा ट्रक को पकड़ा। इस संदर्भ में ट्रक के ड्राइवर शांतिमय पाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ट्रक में कोयला लदा हुआ है। ट्रक के सभी कागजात सही है। जीएसटी वगैरह के कागज भी उनके पास है। लेकिन चालान को लेकर समस्या उत्पन्न हुई है, जिस वजह से पुलिस ने कल रात ट्रक को रोक लिया। मंगलवार सुबह आसनसोल दक्षिण थाना के सामने ट्रक को खड़ा करके रखा गया था और ट्रक को छोड़ा नहीं गया है। यह ट्रक धनबाद से कोयला लेकर बर्दवान के किसी कारखाने में जा रही थी। हालांकि ट्रक ड्राइवर यह नहीं बता पाए कि वह बर्दवान में किस कारखाने में कोयले की आपूर्ति करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रक में तय सीमा से कम मात्रा में कोयला भरा हुआ है। लेकिन चालान में कुछ गड़बड़ी की वजह से पुलिस ने उन्हें रोक लिया है।