आसनसोल । आसनसोल के उषाग्राम गुजरात भवन में आगामी 27 जून शुक्रवार को श्री बिहारी जी सेवा समिति आसनसोल के तत्वावधान में श्री बिहारी जी महाराज एवं बाबा श्री पुरुषोतम दास जी का 23 वां वसंतोत्सव (वार्षिक उत्सव) में होने जा रहा है। मौके पर बाबा का अलोकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योत, फूलो की होली, छप्पन भोग, भजनों की अमृत वर्षा का आयोजन किया गया है। विजय सोनी (कलकत्ता) और मनोहर जी व्यास (आसनसोल) भजनों कि अमृत वर्षा करेंगे। सभी भक्तगण इस आयोजन में सादर आमंत्रित है।