आसनसोल । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दीघा में भगवान जगन्नाथ देव जी के मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में रहने वाले भक्तों को भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। यह काम राशन डीलरों के माध्यम से किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड इलाके में पार्षद गोपा राय के नेतृत्व में इस वार्ड के विभिन्न राशन डीलरों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इस बारे में गोप राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दीघा में भगवान जगन्नाथ देव जी के मंदिर का उद्घाटन किया गया था। भगवान के प्रसाद को भक्तों तक पहुंचाने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह प्रयास शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 नंबर वार्ड में भी इस तरह से भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद राशन दुकानों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचा जा रहा है जो अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा।