Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निर्माण अधीन फ्लैट में सुरक्षाकर्मी के शव पाए जाने से इलाके में सनसनी

आसनसोल । आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी स्थित चक्रवर्ती मोड़ के पास पूर्व पाड़ा क्षेत्र में निर्माण अधीन फ्लैट में सुरक्षाकर्मी के शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पाकर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी मानस दास मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि एक युवक के संदिग्ध व्यवस्था में मौत हुई है। मौत के असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। शव को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने इस घटना की पूरी जांच की मांग की। वहीं मृतक निरंजन पाल के भाई मनोरंजन पाल ने कहा कि वह पूर्व पाड़ा में एक निर्माण अधीन फ्लैट में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करता था। कल देर रात उसकी मौत की खबर मिली। जब वह घटनास्थल पर गए तो देखा कि निरंजन का शरीर रक्त से लथपथ है। देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी वस्तु से पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *