आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड में भाजपा नेता मदन मोहन चौबे के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति में बलिदान दिवस पालन किया गया। मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्या ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके भाजपा जिला नेत्री चंपा राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता चौबे, दीपक बरनवाल, नीरज बरनवाल,
जीवन दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है और हमें यह खुशी है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर में एक विधान एक निशान और एक प्रधान होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर वह सब कुछ कर दिया, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, जो वह चाहते थे, उनके सोच के अनुसार ही कश्मीर में धारा 370 हटाया गया।