Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बैंक का लोन नहीं चुकाने पर फ्लैट को किया गया सील

आसनसोल । बैंक ऑफ़ इंडिया के अपकार गार्डन शाखा की ओर से सोमवार आसनसोल के चेली डंगाल इलाके में एक अपार्टमेंट मैं एक घर को सील कर दिया गया। इस मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी वरिष्ठ अधिकारी कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस बारे में बैंक ऑफ़ इंडिया के अपकार गार्डन शाखा के सीनियर मैनेजर सुदीप सिंह ने बताया के मुकेश सिंह ने 37 लाख रुपए का लोन लिया था। लेकिन ब्याज और असल मिलकर 39 लाख रुपए बकाया था। वर्ष 2019 में है यह एनपीए हो गया था। उसके बाद से बैंक की तरफ से मुकेश सिंह को लगातार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो बैंक द्वारा कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके खिलाफ मुकेश सिंह द्वारा कानून का सहारा लिया गया। लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और आसनसोल सीजेएम द्वारा कुर्की का आदेश दे दिया गया। सोमवार जब वह यहां पर कुर्की की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए आए थे तो मुकेश सिंह द्वारा पहले दरवाजा नहीं खोला जा रहा था। लेकिन बाद में समझाने पर उन्होंने दरवाजा खोला और अब कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में घर का फिजिकल पोजेशन लिया जाएगा।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *