Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हॉकरों पर आरपीएफ का अत्याचार बंद नहीं हुआ तो सोमवार को होगा डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

आसनसोल।  आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के सामने आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में हॉकरों को लेकर एक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राजू अहलूवालिया  ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में ट्रेन में लोग हॉकरी करके अपना परिवार चलाते है।  ट्रेन में हॉकरी करना कोई क्राइम नहीं है। हॉकरी पर ही उनकी जीविका निर्भर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरपीएफ द्वारा हॉकरों पर अत्याचार किया जा रहा है। वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। एक हॉकर को तीन तीन बार  मामला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरपीएफ के अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को आसनसोल स्टेशन के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं आगामी सोमवार को डीआरएम कार्यालय के सामने पूरे हॉकरों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजू अहलूवालिया ने कहा कि हॉकर पर इस प्रकार से जुर्म किया जाएगा तो वे लोग अपने बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन कहां से चला पाएंगे। यह हॉकर बीते लगभग 40 से 50 वर्षों से यहां पर हाकरी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हॉकरों पर अत्याचार बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में मां माटी मानुष की सरकार है। यहां पर हॉकरों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर दर्जनों हॉकर उपस्थित थे।

 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *