Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विद्युत स्पर्शाघात  से रेलकर्मी‌ की मौत, हंगामा

अंडाल । आसनसोल मंडल रेलवे के अंडाल के बॉक्स एंड डिपो विभाग में कार्यरत एक रेल कर्मचारी विद्युत दे (35) की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई।  मृत रेल कर्मचारी धनबाद के राजगंज क्षेत्र का निवासी था। इस घटना के बाद उसके सहकर्मियों ने रेलवे अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब चार बजे भारी बारिश के बीच शेड में पानी जमा होने के कारण विद्युत दे को करंट लग गया।
सहकर्मियों का आरोप है कि घायल विद्युत दे को अस्पताल ले जाने में काफी समय बर्बाद हुआ, क्योंकि समय पर न तो एम्बुलेंस उपलब्ध हुई और न ही स्ट्रेचर। सहकर्मी शशी रंजन कुमार ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए रेलवे प्रशासन जिम्मेदार है। अव्यवस्था के कारण दुर्घटना स्थल से विद्युत दे को रेलवे अस्पताल लाने में देरी हुई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत दे की मौत से गुस्साए सहकर्मियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और घटना की जांच तथा दोषियों को सजा देने की मांग की। एक अन्य सहकर्मी उज्ज्वल। कांत कुमार ने कहा कि बारिश के दौरान कई जगहों पर करंट का खतरा रहता है। इस बारे में बार-बार रेलवे प्रशासन को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज यह बड़ा दुर्घटना हुआ और एक सहकर्मी की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *