बर्नपुर(भरत पासवान)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से बर्नपुर के शांतिनगर स्थित अमन पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अतिथियों में हरजीत सिंह, पवन गुटगुटिया, सुरजीत सिंह मक्कड़, अजय राय, अशोक श्रीवास्तव, बालेश्वर यादव, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित कई विशिष्ट लोग मौजूद थे। वहीं संस्था के सदस्यों ने उत्तरीय प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक परमजीत सिंह ने बताया मात्र 4 वर्ष की अवधि में संस्था द्वारा 400 रक्तदान शिविर आयोजित करने का कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को लगातार रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं इस शिविर में 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।