Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जुबली मोड़ से बर्नपुर स्कोप गेट तक सड़क मरम्मत का कार्य हुआ शुरू, खुशी में भाजपा ने लोगों के बीच बांटे लड्डू

आसनसोल । भाजपा के राज्य कमेटी सदस्य कृष्णेंदू मुखर्जी के नेतृत्व में गुरुवार बर्नपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वाले लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस संदर्भ में कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि लंबे समय से इस रास्ते की हालत काफी खराब है, लेकिन रास्ते की मरम्मत नहीं होने की वजह से रोजाना दर्जनों लोग दुर्घटना के शिकार होते है। बुधवार भी एक छोटी बच्ची दुर्घटना की शिकार हुई और उसका सिर फट गया। भाजपा द्वारा लंबे समय से स्थानीय लोगों को साथ लेकर रास्ते के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग पर आंदोलन किया जा रहा था। जिला शासक से लेकर प्रशासन के हर स्तर पर अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी और आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण से भी मांग की गई थी कि जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण किया जाए। यह बड़ी खुशी की बात है कि गुरुवार से रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई और यह इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन को लोगों की मांग के सामने झुकना पड़ा, इसीलिए आज लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया जा रहा है।  
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *