रथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर मोड़ पर संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं को पानी, शरबत की थी व्यवस्था
आसनसोल । आसनसोल में श्रीश्री जगन्नाथ देव रथ यात्रा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली गई। मौके पर मंत्री मलय घटक, निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, पार्षद बबीता दास, श्रावणी मंडल, आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, फैडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सचिन राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पहले झाड़ू लगाया।
उसके बाद प्रभु जगन्नाथ , भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को पूजा कर आरती की गई। उसके बाद रथ को की रस्सी को खींचा गया। रथ यात्रा वेणी माधव सरणी से निकल कर एस बी गोराई रोड होते हुए मेडिकल मोड़ से रामबंधु तालाब से जीटी रोड से आश्रम मोड़, निगम मोड़, महाबीर स्थान मंदिर, हटन रोड, बीएनआर मोड़ से होकर कोर्ट घंटा घर से एस बी गोराई रोड होकर बुधा मेला मैदान में समाप्त हुई।
रथ यात्रा में जगह जगह पर सामाजिक संगठन, क्लब, संस्थानों की ओर से श्रद्धालुओं को ठंडे पानी, शरबत, जलेबी, मिठाई बांटे गए। रथ यात्रा में आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद में शामिल हुए। संस्था की ओर से कृष्णा प्रसाद को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कृष्णा प्रसाद ने आरती कर प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को नमन करके आशीर्वाद लिया।














