Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

घर में आग लगने से कोयला व्यवसायी समेत 3 की मौत

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत  फतेहपुर स्थित स्वागतम रेजीडेंसी के हाउस नंबर बी-2 में शनिवार की रात लगभग 11 बजे आग लगने से कोयला व्यवसायी बबलू सिंह, उनके ससुर बीरेंद्र नाथ चंद और सास गायत्री चंद की जलकर मौत हो गई। इस घटना में बबलू सिंह की पत्नी शिल्पी चटर्जी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग रात 11 बजे उक्त फ्लेट से हल्ला सुनाई दी। हल्ला सुनकर लोग बाहर निकल कर देखा कि बबलू सिंह का घर आग की लपटों में पूरी तरह घिरा हुआ था।  इसकी सूचना दमकल विभाग और आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसनसोल साउथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग भी इस बात की तहकीकात कर रहा है कि आग कैसे लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बबलू सिंह और शिल्पी चटर्जी का एक बेटा त्रिथानकर चटर्जी है, जो कक्षा 9 का छात्र है। वहीं यह भी पता चला कि बबलू सिंह का झारखंड के धनबाद जिले के निरसा नया डंगाल इलाके में एक और घर है, जहां उनकी पहली पत्नी, माता-पिता, दो बेटे और एक बेटी रहते हैं। बताया जा रहा है कि बबलू सिंह की आसनसोल में दूसरी पत्नी शिल्पी चटर्जी रहती है।

 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *