बर्नपुर में सड़क के मरम्मत कार्य का उद्घाटन मेयर ने किया
बर्नपुर । आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने गुरुवार बर्नपुर के श्याम बांध इलाके में एक सड़क के मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया। इस सड़क की हालत से काफी लंबे समय से खराब थी। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार इस सड़क के मरम्मत के लिए अनुरोध किया जा रहा था। कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों द्वारा रोड जाम भी किया गया था। इस सड़क के मरम्मत के कार्य की शुरुआत हुई।
इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद कंचन मुखर्जी, कहकशां रियाज खुशी, गुरमीत सिंह के अलावा स्थानीय लोग के मौजूद थे। मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि इस सड़क की हालत काफी खराब थे। लोग बार-बार इस रास्ते के मरम्मत के लिए नगर निगम से अनुरोध कर रहे थे।
इसलिए फिफ्थ फाइनेंस से 38 लख रुपए की लागत से रास्ते का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के जितने भी खराब सड़क हैं, उन सब सड़कों की मरम्मत की जाएगी। कुछ सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। आसनसोल नगर निगम इस विषय को लेकर काफी गंभीर है।















