Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के निगमायुक्त को दी गई विदाई

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के निगमायुक्त राजू मिश्रा को बुधवार आसनसोल नगर निगम में विदाई दी गई। सनद रहे उनका तबादला हुआ है। राजू मिश्रा को नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वशिमुल हक सभी एमएमआईसी, बोरो चेयरमैन और पार्षद सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में राजू मिश्रा को विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि आसनसोल उनके मन में हमेशा बसा रहेगा क्योंकि यहीं पर आकर पहली बार वह कमिश्नर बने। इसलिए आसनसोल के लिए उनके मन में एक विशेष जगह है। वहीं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ काम करना उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा। जिसे वह आजीवन याद रखेंगे। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की राजू मिश्रा के रूप में उन्हें एक बेहतरीन निगमायुक्त मिला था। जिन्होंने अपने कार्य क्षमता से सभी का दिल जीत लिया और आज वह एक नई जगह पर जा रहे हैं, जिस विभाग में उनका तबादला हुआ है। उस विभाग के साथ आने वाले समय में आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र को काफी काम पड़ेगा और उन्हें पूरा भरोसा है की राजू मिश्रा इसका कार्य में आसनसोल को मदद पहुंचाएंगे। वही अमरनाथ चटर्जी ने भी राजू मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि राजू मिश्रा एक बेहद मेहनती कमिश्नर से जो हमेशा अपने कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते थे। उनके इसी गुण को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें एक उच्च पद पर भेजा गया है। अमरनाथ चटर्जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *