जीटी रोड स्थित अरुण ट्रंक सहित कई दुकानों में घुसी नाला का पानी, दुकानदारों को हुई भारी नुकसान
आसनसोल । आसनसोल बाजार स्थित जीटी रोड के किनारे फुटपाथ के पास नाला जाम होने के कारण लगातार हो रही बारिश का पानी अरुण ट्रंक सहित कई दुकानों में घुस गया। जिसे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। फुटपाथ पर लगे दुकानों के कारण नाला की सफाई नहीं होती है, जिसके कारण नाला जाम होने के कारण ओवर फ्लोव के कारण अरुण ट्रंक सहित कई दुकानों में पानी घुस गया।
इस संबंध में अरुण ट्रंक के अरुण शर्मा ने आसनसोल नगर निगम के सभी उच्च पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि बुधवार को हो रही लगातार बारिश के कारण उनके दुकान में नाला का पानी घुस गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार घटना नहीं हुई है। जीटी रोड के किनारे फुटपाथ का जो नाला है। उसको साफ नहीं कराया गया तो जीटी के किनारे जितनी दुकानें है। सभी दुकानों में इसी प्रकार पानी भर जाएगा। जिसे दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने निगम के सभी उच्च पदाधिकारियों से अनुरोध किया है जल्द से जल्द फुटपाथ के नाला को साफ कराया जाए।

















