एसबीएफसीआई ने दी राजू मिश्रा को विदाई और किया अदिति चौधरी का स्वागत
आसनसोल । गुरुवार आसनसोल नगर निगम में विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम में गुरुवार अदिति चौधरी ने निगमायुक्त पद का पदभार संभाली। वहीं निगमायुक्त राजू मिश्रा को विदाई दी गई। एसबीएफसीआई के अध्यक्ष वीके ढल और महासचिव जगदीश बागड़ी ने राजू मिश्रा को गुलदस्ता देकर विदाई दी।
वहीं अदिति चौधरी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। वीके ढल और जगदीश बागड़ी ने कहा कि राजू मिश्रा जितने दिन निगमायुक्त थे। आसनसोल के विकास के लिए बहुत कार्य किए। खुशी की बात है कि उनका पदोन्नति हुआ है। वहीं अदिति चौधरी के बारे में कहा कि वे भी आसनसोल के विकास में चार चांद लगाएंगी।


















