Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता में नीतू कुमारी ने सिल्वर पुरस्कार जीतकर बर्नपुर का बढ़ाया मान

साधारण गृहणी होकर प्रतिभा की धनी नीतू कुमारी महिलाओं को दे रही प्रेरणा

बर्नपुर(भरत पासवान)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी ने MyGov के साथ मिलकर, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025 के परिणाम की घोषणा की। “सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता को पूरे देश से जबरदस्त भागीदारी मिली, जिसमें लगभग 1,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं। सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता के 10 विजेताओं में से 8 पुरस्कार को महिलाओं ने अपने नाम किया। वहीं सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता के हिंदी श्रेणी में बर्नपुर के रिवरसाइड टाउनशिप निवासी सुश्री नीतू कुमारी ने सिल्वर पुरस्कार जीतकर पूरे बर्नपुर का नाम रोशन किया है। आईएसपी के सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार की पत्नी नीतू कुमारी पठन पाठन में गहरी रुचि रखती हैं। उन्होंने बी एड के साथ एम एड की डिग्री हासिल की है। अपने पति के साथ मिलकर उन्होंने एक काव्य संग्रह का भी लेखन कर चुकी हैं। वर्तमान में वह एक रिवरसाइड टाउनशिप में घटी एक सच्ची घटना का वृतांत को अपने शब्दों में पिरोकर कहानी लिख रही हैं। नीतू कुमारी एक साधारण गृहणी होने के साथ कई प्रतिभा की धनी हैं। पठन पाठन के अलावा मधुबनी पेंटिंग में भी हाथ आजमाती हैं। उन्होंने अपने लेखन से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि लेखन में उनके पति का पूरा सहयोग मिलता है। दोनों एक दूसरे के लेखन का एडिटिंग करते हैं। वहीं उन्होंने वर्तमान समय में इंटरनेट एवं मोबाइल की लत पर कहा कि वह भी मोबाइल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन पुस्तकों से ज्यादा जुड़ाव रहने से वह पुस्तक पढ़ना ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे छोटे रहने के कारण पुस्तकों का ज्यादा अध्ययन नहीं कर पाती हैं लेकिन समय मिलने पर लेखन कर लेती हैं। वहीं दिनेश कुमार अपनी पत्नी की इस उपलब्धि से काफी प्रसन्न हैं। उन्हें भी लेखन में काफी रुचि है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा एवं किताबों से जुड़ाव रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से वह भी लेखन करने के साथ पठन पाठन करते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से जितना ज्यादा आप जुड़े रहेंगे उनका अधिक आप ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *