काली पहाड़ी धर्मचक्र सेवा समिति की टीम देवघर कांवड़ियों की सेवा के लिए हुआ रवाना
आसनसोल । काली पहाड़ी धर्मचक्र सेवा समिति के 30 से अधिक सदस्य देवघर कांवड़ियों की देवा के लिए शनिवार रवाना हुआ। उक्त बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष रूपेश साव ने दी। उन्होंने बताया कि सेवा शिविर में 19 से लेकर 22 तारीख तक 24 घंटा कांवड़ियों के भोजन उपलब्ध कराया गया। शिविर में चिकित्सा, फल, पानी आदि की सेवा उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया की वर्ष 2017 से यह सेवा शुरू किया गया था। इस वर्ष शिविर का 9 वां साल है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं से खाद्य सामग्री, फल, दवाइयाँ आदि एकत्र करते हैं और उन्हें सावन के महीने में देवघर में आने वाले काँवरगायत्रियों को देते हैं।
सेवा शिविर में सभी दान देने वाले दानदाताओं को धन्यवाद दिया गया। मानवता की भलाई के लिए चीजों की मदद करने के लिए शिविर का आयोजन करते हैं। धर्म चक्र सेवा समिति के मदन ठाकुर, अजय सिंह, राधे श्याम सिंह, जितेंद्र केवट, मिथिलेश पांडे, संजय चौरसिया, बिकास सिंह सेवा शिविर का शामिल होकर सेवा देने के लिए टीम लेकर देवघर रवाना हुए हैं। वहीं समिति के संरक्षक सह संस्थापक राधा गोविंद सिंह, अध्यक्ष रूपेश साव और सचिव डॉ दीपक मुखर्जी ने सेवा शिविर टीम को रवाना किया। सभी को शुभकामनाएं दी और शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।



















