Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि ने नए निगमायुक्त को किया सम्मानित

आसनसोल। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से निगम के नए निगमायुक्त अदिति चौधरी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। राजू मिश्रा के तबादला के बाद अदिति चौधरी ने आसनसोल नगर निगम के निगमायुक्त का पदभार ग्रहण किया है। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से अदिति चौधरी का सम्मानित किया गया और चेंबर की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया कि चेंबर हमेशा निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निगम के साथ है। अदिति चौधरी ने उनका धन्यवाद दिया और कहा के इस क्षेत्र के विकास के लिए व्यापारियों और उनके संगठनों का साथ होना बहुत जरूरी है। इस दौरान आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, चेयरमैन सचिन राय, सचिव विनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर उर्फ पिंकी उपस्थित थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *