गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कोई हताहत नहीं
कुल्टी । उत्तर प्रदेश से गेहूं लेकर कोलकाता जा रहा एक ट्रक चौरंगी ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पहले उसने ब्रिज की रेलिंग और दो बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बचाव दल के एक कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार सुबह यह घटना हुई। उत्तर प्रदेश से गेहूं लेकर एक ट्रक कोलकाता जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर भी सुरक्षित है।




















