Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईसीएल महिला बचाव टीम ने जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

कुल्टी । ईसीएल की जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन माइनस रेस्क्यू स्टेशन, सीतारामपुर में, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइन्स सेफ्टी, ईस्टर्न जोन, सीतारामपुर के अंतर्गत 13 और 14 अक्टूबर 2025 को किया गया। यह प्रतियोगिता सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल, मो. अंजार आलम, निदेशक (वित्त), नीलाद्रि रॉय, निर्देशक (तकनीकी – संचालन) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। सुप्रियो चक्रवर्ती, डी.डी.जी.,डी जी एम एस, ईस्टर्न जोन। प्रतियोगिता में ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 10 टीमें उत्साहपूर्वक भाग ली। वर्तमान में ईसीएल में 526 प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मी हैं, जो खतरनाक और आपातकालीन परिस्थितियों में भूमिगत कोयला खानों में बचाव और पुनर्प्राप्ति कार्य करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल सात मुख्य इवेंट्स आयोजित किए गए। मार्च पास्ट, थ्योरी टेस्ट, स्टैच्यूटरी टेस्ट, फर्स्ट एड, फ्रेश एयर बेस, रेस्क्यू और रिकवरी और रिले रेस। मार्च पास्ट प्रतियोगिता का मूल्यांकन सीतल कर्मकार, सी.आई.इस.एफ ने किया, जबकि मुख्य जज थे श्याम सुंदर सोनी, खनन सुरक्षा निदेशक, क्षेत्र–I, ईस्टर्न जोन। इस वर्ष ईसीएल की महिला रेस्क्यू टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जो खदान बचाव संचालन में समावेशिता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीम के सदस्य थे:
विशाखा राउत (सहायक प्रबंधक, झांझरा एरिया),
सोनाली चटर्जी (जनरल असिस्टन्ट, सोदेपुर एरिया),
टी. सुनीथा (जनरल असिस्टन्ट, सतग्राम-श्रीपुर एरिया), श्रेया चटर्जी (क्लर्क, ईसीएल मुख्यालय)
श्राबनी मुखर्जी (जनरल असिस्टन्ट, एमआरएस, सीतारामपुर), सुभांगी श्रीवास्तव (सहायक प्रबंधक, सालानपुर एरिया), झिलिक मुखर्जी (वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक, एमआरएस ल, सीतारामपुर), टीम ने निम्नलिखित पुरस्कार प्राप्त किए: फर्स्ट एड में तीसरा सर्वश्रेष्ठ टीम फ्रेश एयर बेस वर्क में तीसरा स्थान
कुल मिलाकर पांचवां स्थान सतीश झा, सीएमडी, ईसीएल द्वारा टीम की उत्कृष्ट तैयारी और प्रदर्शन की विशेष सराहना की गई।
संपूर्ण प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान – कुणुस्तोरिया एरिया
द्वितीय स्थान – काजोरा एरिया
तीसरा स्थान – सतग्राम-श्रीपुर एरिया
चतुर्थ स्थान – सोदेपुर एरिया
पंचम स्थान – ईसीएल महिला टीम
पुरस्कार वितरण समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।
माइनस रेस्क्यू स्टेशन, सीतारामपुर, 1941 में स्थापित, कोल इंडिया के पहले माइनस रेस्क्यू स्टेशनों में से एक है। इस प्रतियोगिता से, सर्वश्रेष्ठ 14 प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मियों का चयन आगामी ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता, जो कि नवंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है, के लिए किया जाएगा।
जोनल माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता 2025 ने न केवल ईसीएल के रेस्क्यू कर्मियों की कौशल, अनुशासन और टीम वर्क को प्रदर्शित किया, बल्कि खनन उद्योग में सुरक्षा, तैयारी और लिंग समावेशिता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *