अनोखे अंदाज में मनाया गया विश्व खाद्य दिवस
आसनसोल । रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रेटर की ओर से विश्व खाद्य दिवस को अनोखे अंदाज में मनाया गया। चंद्रशेखर कुंडू की संस्था फीड द्वारा सुदूर गांव में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रेटर भी उनके साथ दोपहर का भोजन साथ में किया। सभी छात्र खुश थे और रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय भी खूब आनंद उठाया।
इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि वर्ल्ड फूड डे मनाने की शुरुआत खाद्य एवं कृषि संगठन ( FAO) साल 1981 में की थी। ये अंतराष्ट्रीय संगठन दुनियाभर में भूख और कुपोषण से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ये याद दिलाना है कि भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं बल्कि हर किसी का अधिकार और जरूरत है।




















