Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के काली पूजा का 17वां साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा

आसनसोल । प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आसनसोल के गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मां काली पूजा का आयोजन किया गया है। इस बार काली पूजा का यह 17वां साल है। पिछली बार प्राकृतिक आपदा की वजह से काली पूजा पंडाल में एक दुर्घटना घटी थी। उसके पुनरावृत्ति न हो इसके लिए काली पूजा आयोजन इस बार और ज्यादा मुस्तैद हैं। इस संदर्भ में पूजा कमेटी के सचिव से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले साल से सबक लेते हुए इस साल उन्होंने सुरक्षा को और मजबूत किया है। इसके अलावा 150 वालंटियर जिसमें 35 महिला वॉलिंटियर्स भी रहेंगी। वह पूजा के साथ-साथ सात दिनों तक चलने वाले मेले पर भी निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की तरफ से पानी की व्यवस्था की गई है। क्लब के सचिव का कहना था कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु की तबीयत अगर बिगड़ती है तो उसके लिए भी हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां से उसे चिकित्सा सेवा दी जाएगी। रविवार को महाप्रसाद खिचड़ी भोग कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडाल का उद्घाटन मंत्री मलय घटक के हाथों होगा। इस दौरान यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा और स्थानीय पार्षद सहित अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *