टीएमसी माइनारिटी सेल के जिला अध्यक्ष फिर बने मोनू
Oplus_0
आसनसोल । तृणमूल द्वारा राजव्यापी अल्पसंख्यक सेल की घोषणा की गई है। अल्पसंख्यक सेल के जिला और प्रदेश कमेटियों की घोषणा की गई है। पश्चिम बर्दवान जिला की कमान फिर से एसएम हसन उर्फ मोनू को दी गई है। कुछ वर्ष पहले ही माकपा से तृणमूल में शामिल होने के कुछ समय बाद ही अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष बने थे। एक बार फिर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में अगले कुछ महीनो में ही विधानसभा चुनाव होंगे। उसके पहले इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं प्रदेश कमेटी में शिल्पांचल से किसी को जगह नहीं मिली है। इससे अल्पसंख्यक नेताओं में निराशा देखने को मिल रही है।




















