Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ओल्ड स्टेशन सांस्कृतिक क्लब की काली पूजा का मंत्री मलय घटक ने किया उदघाटन

आसनसोल। आसनसोल के भांगा पाचील स्थित ओल्ड स्टेशन सांस्कृतिक क्लब की काली पूजा का उदघाटन रविवार की शाम राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान के जिला अधिकारी एस पोन्नबलम, विशिष्ट व्यवसायी सह समाजसेवी सचिन राय, अशोक संथालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सभी ने मां काली को हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके पूर्व सभी अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ओल्ड स्टेशन सांस्कृतिक क्लब की काली पूजा का अतिथियों ने सराहना की। वहीं मंत्री मलय घटक ने कहा कि यहां की काली पूजा बहुत अच्छे परिवेश में की जाती है। क्लब के सदस्य कानून और प्रशासन के सभी नियमों का पालन करके पूजा करते है। श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्था रहती है। क्लब के तरफ से राज्य सरकार की रिलीफ फंड में 10 हजार रुपए का चेक मंत्री मलय घटक के हाथों में सौंपा गया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *