Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के काली पूजा का हुआ भव्य उदघाटन

आसनसोल । आसनसोल के गोपाल नगर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मां काली पूजा का आयोजन किया गया है। रविवार की शाम पूजा पंडाल का उदघाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, शिल्पांचल के विशिष्ट व्यवसायी सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि कहा कि गोपाल नगर क्रिकेट क्लब का काली पूजा अभावनीय , अतुलनीय है। क्लब के सदस्यों की परिश्रम को उन्होंने अभिनंदन किया। सदस्यों की एकाग्रता पूरे आसनसोल के लोगों को शिक्षा देगा। वही कृष्ण प्रसाद ने कहा कि छोटी दीपावली के दिन काली पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया। उन्होंने मां काली को हाथ जोड़कर प्रार्थना किए। मां काली से समस्त शिल्पांचल वासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किए।

काली पूजा और दीपावली सब का अच्छे से कटे। वही उन्होंने सभी को छठ पूजा का भी अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर क्लब सचिव सजल कांति घोष, तापस घोष, राजा आचार्जी, अजय बनर्जी, बापी पॉल, पुलक मजूमदार, प्रदीप साहा, गुरुदास विश्वास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *