Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जिला के 9 विधानसभा क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद छठ व्रतियों को कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से दी जाएगी छठ पूजन की सारी पूजन सामग्री

आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट व्यवसायी, समाजसेवी एवं धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में तथा ली क्लब के सौजन्य से कल्ला प्रभु छठ घाट पर बीते 47 वर्षों से लगातार आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। इस वर्ष छठ का यह 48वां साल है। हर बार की तरह इस बार भी समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा पूरी भव्यता के साथ छठ मनाने की तैयारी की जा रही है। कृष्णा प्रसाद प्रत्येक वर्ष वैसे लोगो को छठ पूजा के सारी पूजन सामग्री एवं साड़ी, गमछा वितरण करते हैं, जो लोग छठ पूजा करने में असमर्थ होते हैं। इस बार वे जिला के 9 विधानसभा क्षेत्र में जितने भी छठ व्रती हैं जो की आर्थिक अभाव की वजह से छठ नहीं कर पाते हैं, उनको छठ की सामग्री वह उपलब्ध कराएंगे। कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में छठ पूजा की सारी सामग्री का पैकिंग काम जोर शोर से चल रहा है। सोमवार कल्ला मोड़ स्थित उनके आवास के निकट मैदान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में छठ सामग्री भेजने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस संदर्भ में कृष्णा प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मंगलवार 21 तारीख से 9 विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर छठ सामग्री का वितरण किया जाएगा। नौ विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 85 केंद्र बनाए गए हैं। जहां से छठ सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। यह अभियान 21 तारीख से आगामी 4 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि छठ मनाने के लिए जिन 31 सामग्रियों की आवश्यकता होती है। उन सभी सामग्रियों को छठव्रतियों को प्रदान किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उनकी टीम के सदस्यों ने जरूरतमंदों की सूची तैयार की है, जिनको यह सामग्री प्रदान की जाएगी। कृष्णा प्रसाद ने कहा के वह हमेशा अपने जीवन में समाज के लिए समाज के वंचित वर्ग के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह कुछ भी नहीं कर रहे हैं। सब ईश्वर उनसे करवा रहे हैं। वह सिर्फ एक माध्यम है क्योंकि उन पर ईश्वर की कृपा और उनके गुरुजनों एवं माता पिता का आशीर्वाद है। वह चाहते हैं कि वह इसी तरह से पूरी जिंदगी जरूरतमंदों की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को छठ की सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं कृष्णा प्रसाद ने सभी को दीपावली, काली पूजा, भैया दूज, छठ, जगद्धात्री पूजा की शुभकामना तो दी। लेकिन साथ ही उन्होंने दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया और कहा कि जिस तरह से अन्य प्रदेश की एक बेटी के साथ बंगाल में यह घटना घटी उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में बंगाल शर्मसार हुआ। कृष्णा प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित इस जिले से ममता मंत्रिमंडल में दोनों मंत्रियों मलय घटक तथा प्रदीप मजूमदार और प्रशासन के सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिस किसी ने भी इस जघन्य कार्य को किया है उनको जल्द से जल्द चिन्हित करके फांसी की सजा दी जाए।

 

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *