Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर के विभिन्न इलाके में काली पूजा की धूम, कई पूजा पंडालों का हुआ उद्घाटन

बर्नपुर(भरत पासवान)। इस्पात नगरी बर्नपुर के विभिन्न इलाके में एक बढ़कर पूजा पंडाल का निर्माण कर काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रांगा पाड़ा स्थित एबी टाइप में न्यू अंबेडकर क्लब द्वारा इस वर्ष आयोजित काली पूजा का रविवार की शाम काफी धूमधाम के साथ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों में डीसी वेस्ट संदीप कर्रा, एसीपी इप्शिता दत्ता, हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय, स्थानीय पार्षद कहकशा रियाज, सैयद इम्तियाज, सैयद अजहर, सैयद मनौवर, प्रबीर धर, सोमनाथ चट्टराज, सुजीत सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान डीसी वेस्ट संदीप कर्रा ने फीता काटकर काली पूजा का उद्घाटन किया। न्यू अंबेडकर क्लब द्वारा इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करने के साथ काफी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। वहीं दूसरी तरफ बड़ादिघारी स्थित नकारासोता जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन उपमेयर अभिजीत घटक ने किया। इस मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, पार्षद अक्षय घोष, स्थानीय पार्षद अनूप माजी, राजीव चटर्जी आदि उपस्थित थे। नाकरासोता जनकल्याण समिति द्वारा इस वर्ष पेरिस के डिज्नी लैंड के तर्ज पर काली पूजा का पंडाल निर्माण किया गया है। जिसकी शोभा देखते बन रही है। दूसरी तरफ सोमवार को बर्नपुर के स्टेशन बाजार में काली पूजा का काफी सादगी के साथ उद्घाटन किया गया। इस दौरान अतिथियों में तृणमूल राज्य शिक्षक नेता सह पार्षद अशोक रुद्र, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद गुरमीत सिंह, कहकशा रियाज, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, तृणमूल युवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, मोहम्मद समीर बांके, रूपक राय, रियाज उत्कली सहित काफी संख्या में स्थानीय दुकानदार उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान सभी अतिथियों ने आपसी भाईचारे को मजबूत रखने के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर कई स्थानीय सब्जी विक्रेताओं एवं दुकानदारों को सम्मानित भी किया गया। वहीं सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर काली पूजा का उद्घाटन किया।

 

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *