Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विशिष्ट व्यवसायी सह समाजसेवी कन्हैयालाल जी शर्मा का निधन

आसनसोल । अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि कन्हैयालाल जी शर्मा (पुत्र – स्वर्गीय बंशीधर जी शर्मा) का गोलोकवास कल दिनांक 20/10/2025 सोमवार को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 21/10/2025 मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे आर्य कन्या स्कूल रोड, पेंटालून शोरूम के सामने, मुर्गासोल स्थित निवास स्थान से बर्नपुर दामोदर घाट को जायेगी । प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। कन्हैयालाल जी शर्मा व्यवसायी के साथ सामाजिक और धार्मिक प्रवृति के धनी थे। वह विभिन्न मंदिर कमेटी से जुड़े थे। आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर के लाइफ टाइम सदस्य थे। उनका सामाजिक कार्यों में अग्रिण भूमिका रहती थी। शोकाकुल पुत्र शंकर कुमार शर्मा, पौत्र उज्ज्वल शर्मा, हर्षवर्द्धन शर्मा । उनके निधन पर जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, पवन गुटगुटिया, मुन्ना शर्मा, कैलाश गाड़ीवान, सियाराम अग्रवाल, गोविंद शर्मा, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा, सुरेन जालान, अनिल जालान, कृष्णा प्रसाद, शंभू नाथ झा, सुनील मुकीम, मुकेश तोडी, आनंद पारीक, अभिषेक केडिया सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

 

 

 

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *