Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल कांग्रेस का मिलन‌ उत्सव, 500 जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरण की गई साड़ी वितरण

आसनसोल । तृणमूल युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार आसनसोल के छाता पाथर ग्लास फैक्ट्री गेट शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर  आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, पूर्णेन्दु चौधरी, उत्पल सेन, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल छात्र परिषद अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी, पार्षद  कहकशां रियाज खुशी, नीलिमा पाल, अभी गोस्वामी, पार्षद ज्योति कर्मकार, पिंटू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर अभिजीत घटक ने सभी को दुर्गा पूजा और काली पूजा की शुभकामनाएं इस दौरान आने वाले छठ पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं को शुभकामना दी गई। इस त्योहार के मौसम में 500 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मनीष सिंह, मनोज सिंह, सागर साव, राजीव दीपक पासवान, पप्पू सिंह, शिव यादव सहित  अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *