Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद के ऐतिहासिक संकल्प आस्था के महापर्व छठ के पूजन सामग्री का जोर शोर से हो रहा वितरण

आसनसोल । पश्चिम बंगाल के विशिष्ट व्यवसायी, समाजसेवी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के धनी सह ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था कि आस्था के महापर्व छठ पूजा व्रत में किसी माताएं एवं बहनों को यह पवित्र छठ पूजा व्रत करने में आर्थिक तंगी के कारण कठिनाई न हो इसी कारण पूजन में युक्त होने वाले 31 सामग्रियों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी बागडोर स्वयं अपने हाथों में ले लिया एवं अपने टीम के सहयोग से आसनसोल के 9 विधानसभा बराकर से पानागढ़ तक में से आज दूसरा महत्वपूर्ण दिन दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम उसके साथ पांडेश्वर और जामुरिया के कुछ बचे हुए इलाकों में पूजन सामग्री वितरण का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास एवं जोश के साथ किया गया। विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद आगमन इलाके के जिस छठ पूजा समिति के प्रांगण में हुआ। वहां उपस्थित लोगों में बहुत जोश और उत्साह देखने को मिला, लोगों का हुजूम जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिवादन किया, जिससे उत्साहित होकर कृष्ण प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनका समाजसेवा का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। समाज के हर वर्ग खासकर मध्यवर्गीय और निचले स्तर तक के लोगों को वह जीवन भर उनके सुख दुख में हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे ।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *