आसनसोल के तापसी छठ घाट की साफ सफाई का लिया गया जायजा
आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने आसनसोल के तापसी छठ घाट का दौरा किया। इस मौके पर बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा,, चेंबर के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, सेक्रेटरी मनोज कुमार भास्कर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्त, आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल उपस्थित थे। घाट को जेसीबी के सहारे घाट की सफाई की जा रही है। इस मौके पर मनदीप सिंह लाली से बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नॉर्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स यहां पर होने वाले छठ के त्यौहार में पूरा सहयोग करेगी।
इस घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं इसके लिए यहां पर तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है। उन्होंने आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चेंबर की तरफ से भी यहां कैंप लगाए जाएंगे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। जिनमें मेडिकल सुविधा भी शामिल है। वहीं उत्पल सिन्हा ने कहा के आसनसोल नगर निगम की तरफ से हमेशा हर त्योहार से पहले और सभी प्रकार के इंतजाम किए जाते हैं।
छठ का त्योहार बहुत बड़ा त्यौहार है। खासकर इस घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। इसलिए यहां पर अस्थाई ब्रिज बनाया जा रहा है। ताकि घाट के दोनों तरफ श्रद्धालु जा का एमकर पूजा अर्चना कर सके। उन्होंने कहा की कोशिश की जा रही है कि अगले साल इसे स्थाई बना दिया जा सके।
















