Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 को करेगी छठ घाटों का वर्चुअल उदघाटन

आसनसोल । आसनसोल राम गुलाम सिंह रोड सिलिकेट फैक्ट्री रोड स्थित राम गुलाम सिंह तालाब (बाबू तालाब) छठ घाट का उदघाटन 27 तारीख को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्चुअल करेगी। इसके अलावा राज्य का कई जगहों के छठ घाटों का भी उद्घाटन करेगी। सनद रहे कि बीते वर्ष भी राम गुलाम सिंह तालाब छठ घाट का वर्चुअल उदघाटन ममता बनर्जी ने की थी। उक्त बात की जानकारी आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव सह राष्ट्रीय बिहारी समाज के पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिला के अध्यक्ष शंभू नाथ झा ने दी। उन्होंने कहा कि वर्चुअल उदघाटन को लेकर पुलिस और प्रशासन राम गुलाम सिंह तालाब छठ घाट का निरीक्षण शुरू कर दिया है।घाट की साफ सफाई जोड़ों से शुरू हो गया है। स्वयं सेवी संस्था अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *