कृष्णा प्रसाद ने रचा इतिहास: बाबा तिलका मांझी की जयंती सम्मान एवं सामाजिक कार्य के तहत मनाया
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने कल्ला स्थित उनके चार दिवारी परिसर में भारत के पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती सम्मान एवं सामाजिक कार्य के तहत मनाया।
सर्वप्रथम बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके अदम्य साहस और जंगल -जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच बलिदान दिया।
इस कारण उन्हें विशेष रूप से याद किए जाता हैं। ऐसे साहसी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के वीरता को नमन एवं उनके द्वारा किया गया देश भक्ति योगदान को श्रद्धांजलि रूप में अर्पित कर समाज एवं जन-जन तक उनके आंदोलन एवं उनके महान कार्य को पहुंचाने के लिए उनके जयंती पर उनके द्वारा अदम्य साहस एवं देशभक्ति के कार्यों पर एक आलोचना सभा का आयोजन किया है।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती बड़े घूमधाम से मनाई जाएगी।
मौके पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1500 आदिवासी को एक बोरा करके चावल दी गई। आलोचना सभा में वक्ता के रूप में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि एसपी कॉलेज, दुमका के डॉ. एएस निर्मल मुर्मू, पाकुड़ के सामाजिक कार्यकर्ता, पंचानन ठाकुर, गैलेमियल हेंब्रम, भाजपा के आसनसोल मंडल 2 अध्यक्ष सुदीप चौधरी, मदन मोहन चौबे, मुन्नी सिंह, राजेश प्रसाद, सुजीत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश ने किया।













