Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज में विधायक अग्निमित्रा पॉल का विरोध: टीएमसी समर्थकों ने लगाया गो बैक का नारा

रानीगंज । रानीगंज के एग्रा इलाके में विधायक अग्निमित्रा पॉल का घेराव करके टीएमसी समर्थकों ने गो बैक का नारा लगाया। यह घटना तब हुई जब विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने “पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई” कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रही थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है, जिससे लोग नाराज हैं। टीएमसी समर्थकों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें गो बैक का नारा लगाया।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह विरोध तृणमूल कांग्रेस की साजिश है और वे लोगों की समस्याओं को सुनने आई थी। लेकिन टीएमसी के गुंडों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
यह घटना रानीगंज में राजनीतिक तनाव को बढ़ाने वाली है, जहां आगामी चुनावों में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *