Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

आसनसोल । रेलवे ने प्रायोगिक आधार पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है:
13417 दीघा – मालदा टाउन एक्सप्रेस (दिनांक 12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) और 13418 मालदा टाउन – दीघा एक्सप्रेस (12.2.2026 को/से होने वाली यात्रा) पांडवेश्वर स्टेशन पर क्रमश: 09:36 बजे और 11:33 बजे पहुंचेगी और उक्त स्टेशनों पर 02 मिनट के लिए रुकेंगी। 13417 दीघा – मालदा टाउन एक्सप्रेस (12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) और 13418 मालदा टाउन – दीघा एक्सप्रेस (यात्रा 12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) उखरा स्टेशन पर क्रमशः 09:26 बजे और 11:46 बजे पहुंचेगी और उक्त स्टेशनों पर 02 मिनट के लिए रुकेगी।
63510 झाझा – बर्धमान मेमू पैसेंजर (12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) ईशानचंडी हॉल्ट पर 18:22 बजे पहुंचेगी और वहां से 18:23 बजे रवाना होगी।
63550 अंडाल – बर्धमान मेमू पैसेंजर (12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) ईशानचंडी हॉल्ट पर 19:22 बजे पहुंचेगी और वहां से 19:23 बजे रवाना होगी।
63549 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर (12.02.2026 को/से होने वाली यात्रा) ईशानचंडी हॉल्ट पर 12:58 बजे पहुंचेगी और वहां से 12:59 बजे रवाना होगी।
शेष ऊपर बताई गई सभी स्टेशनों पर सभी ट्रेनों का समय बदला नहीं जाएगा।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *