आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सेवा के अंतर्गत गर्भवती महिला को तुरंत चिकित्सीय मदद दी गई
ट्रेन नं. 13288 के आसनसोल स्टेशन पहुँचने के तुरंत बाद प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) से ग्रस्त महिला की सहायता की गई
रेलवे, आरपीएफ और मेडिकल टीमों ने तेज़ी से काम करते हुए उसे आसनसोल जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया
आसनसोल । पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की त्वरित कार्रवाई से मंगलवार सुबह ट्रेन नंबर 13288 में प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू होने के बाद एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता मिली।
तड़के सुबह करीब 3 बजे, जानकारी मिली कि उक्त ट्रेन के कोच सं. बी-3 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को तुरंत मेडिकल सहायता की ज़रूरत है। जैसे ही ट्रेन आसनसोल स्टेशन पहुँची, रेलवे, आरपीएफ और जीआरपीएस की टीमें, गौरी देवी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के साथ, कोच में पहुँचीं और उसकी जाँच की। डॉक्टरों ने पाया कि पैसेंजर को प्रसव पीड़ा हो रही थी और तुरंत उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। उसे रेलवे एम्बुलेंस से आसनसोल जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान, आरपीएफ और जीआरपीएस की एक महिला कांस्टेबल भी थी। यात्री को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है। आसनसोल मंडल की तत्परता और सम्मिलित कार्रवाई से इमरजेंसी के दौरान पैसेंजर को समय पर मेडिकल मदद और सुरक्षित देखभाल मिली।













